
नर्मदापुरम / माता-पिता के सम्मान में समर्पित सामाजिक संस्था संस्कार सेना द्वारा भोपाल मे 18 जनवरी को गुलाब उद्यान में सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ। देशभर के 101 सामाजिक भाव वालों का सम्मान हुआ। जिसमें इटारसी के रामशंकर सोनकर को माता-पिता के किए गए सामाजिक सेवा, सेवाभाव, को आगे भी निरंतर जारी रखे हुए है। इनकी सेवाभाव देखते हुए उन्हें श्रवण कुमार अवॉर्ड एवं मेडल से सम्मानित मुख्य अतिथि एवं संस्था के सदस्य द्वारा किया गया। अवार्ड मिलने पर ईस्ट मित्रो, शुभचिंतकों एवं सामाजिक बंधुओं ने शुभकामनाएं दी।

