नर्मदापुरम / नहीं बंद हो रहा चाइनीज मांझा का विक्रय। बीते दिवस राजेन्द्र कुशवाहा अपने काम से मोटर साइकिल से निकले। पहाड़िया के पास मांझा गले में फसने से गले में निशान आ गया। संयोगवश उन्होंने हेलमेट पहना था उसके बाद भी मांझा से गले में कट लग गया। उन्होंने समय रहते गाड़ी रोक दी नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था । चाइनीस मांझा विक्रय करने वाले को खिलाफ कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली ने प्रकरण भी दर्ज किए हैं।

