नर्मदापुरम / रविवार को महिला मंडल नर्मदापुरम द्वारा हल्दी कुमकुम के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक का आयोजन शाखा सभा अध्यक्ष मनीष गुप्ता के फार्म हॉउस पर किया गया। सर्वप्रथम नर्मदाष्ठक पाठ के बाद ई वंदना से पिकनिक का शुभारंम हुआ। सभी ने हाउजी खेलते हुए आनंद उठाया। सभी महिलाओ की लक्की और फनी गेम कराया, जिसमें सभी ने भरपूर आनंद उठाया। सभी महिलाओ का सचिव अनीता गुप्ता द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम कर उपहार दिए गए। सभी ने पिकनिक को भरपूर इंजॉय किया। लक्की गेम में विजेता प्रथम श्रीमती प्रियंका आशीष, द्वितीय श्रीमती नीति अमित और तृतीय श्रीमती मोहिनी नितिन रही। लकी ड्रा की विजेता प्रथम श्रीमती शशि प्रवीण, द्वितीय श्रीमती संगीता अनिल और तृतीय श्रीमती शशि सुरेश को अध्यक्ष श्रीमती रेखा गोपाल द्वारा पुरस्कार दिया गया। सभी का आभार पदाधिकारियों द्वारा प्रकट किया।

