
नर्मदापुरम / नगरपालिका समूचे नगर में लीकेज पाइप लाइनों की मरम्मत कार्य कर रही है। आज आदमगढ़ क्षेत्र में पाइप लाइन लीकेज होने पर तत्काल नगरपालिका की पहुंची और उसका मरम्मत कार्य शुरू कराया। सहायक सुनील राठौर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 19 आदमगढ़ विवेकानंद स्कूल के सामने पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। जिसका नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर सुधार कार्य किया जा रहा है। हेमर से सीमेंट कांक्रीट की सड़क को तोड़कर पाइप लाइन ठीक की जा रही है। हम लगातार पेयजल सप्लाई ठीक करने का कार्य कर रहे हैं।

