

नर्मदापुरम / रविवार दिनांक 18 जनवरी 2026 को इन्दौर रेसीडेन्सी क्लब इन्दौर में म. प्र. ट्रायथलान संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन 2026 से 2030 की अवधि हेतु सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रकिया हेतु माजिद खान सेवा निवृत विधि अधिकारी म. प्र. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषन ब्यूरो भोपाल को निर्वाचन अधिकारी के रूप में एवं राजेश चौबे परिवेक्षक म. प्र. ओलम्पिक संघ तथा ओ. पी. अवस्थी भारतीय ट्रायथलान संघ की ओर से उपस्थित रहे, जिनकी देख रेख में विधि अनुसार निर्वाचन प्रकिया संपन्न करायी गयी।
नवीन निर्वाचित पदाधिकारी निम्नुसार है :-
संरक्षक…
श्रीमति पूजा पाटीदार।
चेयरमेन…
विजयपाल सिंह विधायक, सोहागपुर।
अध्यक्ष….
श्रीकान्त तिवारी।
उपाध्यक्ष….
जे. पी. सक्सेना, हरीश शुक्ला, चित्रेश शर्मा, शेखर तिवारी।
सचिव…..
उमा शंकर व्यास।
कोषाध्यक्ष…..
एस. एन. पंडित।
सहसचिव….
ओ. पी. अवस्थी, गोवर्धन यादव, प्रभु मूलचंदानी, रघुवीर तिवारी।
कार्यकारिणी सदस्य….
प्रशांत रजक, कमलेश पांडे, सुधीर नेमा, तनवीर हलीम, आयुष दुबे।
उक्त निर्वाचन पर म. प्र. ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदौला विधायक, महासचिव दिग्वजय सिंह, इन्दौर जिला तैराकी संघ अध्यक्ष राजकुमार राठौर एवं सचिव सत्यम द्विवेदी, कय्युम पठान, संजू जाधव, अमितेश तिवारी, गुड़िया सराठे सहित अनेक खेल प्रेमी एवं खिलाडियों ने शुभ कामनाएं व बधाई प्रेषित की।

