
नर्मदापुरम / मौनी अमावस्या के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर सेठानी घाट में भव्य रूप से श्री राम रोटी प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें नगर के अनेक श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवावर्ग एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपराओं को सशक्त करना, सेवा भावना को बढ़ावा देना एवं समाज में समरसता का संदेश देना रहा। आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, विभाग सह मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, जिला सुरक्षा प्रमुख पवन कीर, जिला गौरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर अध्यक्ष पं. ग्रीष्म दुबे, नगर सह संयोजक राहुल बड़कुर, महेंद्र मेषकर, पं. ब्रज पालीवाल, वरिष्ठ समाजसेवी रोहित शर्मा, अजय पाराशर, मातृशक्ति नगर संयोजिका नीता पटेल, दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रानू रैकवार उपस्थित रहे।

