


नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी दिन सोमवार से मां नर्मदा में लगातार कई वर्षों से मिल रहे गंदे नाले को डायवर्ट करने की मांग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। तत्पश्चात आमजन के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने सभी से कल शाम 4 बजे नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया के कार्यालय में उपस्थित होकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया है। यह जानकारी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा दी गईं। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमारा एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में कलेक्टर से भी मिलकर बात करेंगे।

