
सिवनी मालवा / नगर के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नीतेश जैन एवं निलेश जैन के पिताजी निर्मल कुमार जैन का निधन हृदय गति के रूकने से हो गया, उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखा गया हंसमुख मिलनसार सरल व्यक्तित्व होने के कारण नगर में भूरु के नाम से प्रसिद्ध थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के व्यापारीगण जनप्रतिनिधि पत्रकार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

