नर्मदापुरम / भारतीय रेडक्रॉस समिति नर्मदापुरम के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं अरुण शर्मा चेयरमैन के मार्ग दर्शन में डॉ. राजेश माहेश्वरी, डॉ. हर्षल काबरे सचिव एवं जिला प्रबंध समिति के सदस्यों के सहयोग से स्वस्थ नागरिक, बेहतर कार्यक्षमता, बेहतर अर्थव्यवस्थ का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारम कलेक्टर सोनिया मीणा के द्वारा 8 जनवरी 2026 को किया गया। इसी श्रृंखला में दिनांक 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पत्रकार भवन पीपल चौंक नर्मदापुरम में आयोजन किया जायगा । जिसमें सभी पत्रकारगण के अलावा, आमजन भी अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है।

