
नर्मदापुरम / महिलाओं और छोटी बच्चियों को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर गुरुवार को नर्मदापुरम में माहौल गरमा गया और शाम करीब 5 बजे कोठी बाजार में एक्टिव भारत मंच के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन कर संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आक्रोश जताया। मंच के संयोजक प्रांशु राने ने कहा कि फूल सिंह बरैया द्वारा दिया गया बयान न केवल महिलाओं और छोटी बच्चियों के प्रति अपमानजनक है। बल्कि इससे एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देती है और अपराधी मानसिकता को सामान्य बनाने का प्रयास करती है। एक्टिव भारत मंच के नगर संयोजक सुमित सैनी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे व्यक्ति से इस तरह के बयान अस्वीकार्य हैं। स्मिता लुटारे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से महिलाओं और बच्चियों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। समाज को ऐसे बयानों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। अभिषेक धुर्वे ने कहा कि ऐसा वक्तव्य देने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक मंचों पर जाने की अनुमति नहीं देना चाहिए। पुतला दहन के दौरान स्मिता लुटारे, सत्यनारायण तिवारी, डीएस दांगी, सुमित सैनी, विवेक श्रीवास्तव, मनीष परदेसी, शिवराज चंद्रोल, प्रदीप दुबे, प्रियंका जोशी, पूनम राठौर, पंकज मलैया, देवेंद्र कहार, अभिषेक धुर्वे, उदय धुर्वे, सुनील सराठे, ऋषि पटेल, लोकेश साहू, आसाराम तिवारी, जयंत चौहान, अनुज मीणा, आर्यन मालवीय, सोनू श्रीवास्तव, जागृति यादव, शिवम् चौकसे, मनु पटेल, ऋषि राने सहित अन्य कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

