

नर्मदापुरम / शनिवार को जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में स्थानीय गांधी पार्क के पास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इंदौर मे दूषित और जेहरीले पानी पीने से हुई मौतो और पानी की गुणवत्ता के आंकड़ों को लेकर एवं महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के विरोध मे एक दिवसीय जिला स्तरीय उपवास एवं मौन धरना आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मौन धरना उपवास प्रारम्भ हुआ, जो शाम चार बजे समाप्त हुआ। उपवास में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, वरिष्ठ नेता कपिल फौजदार, चन्द्रगोपाल मलैया, सत्येंद्र फौजदार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, मधुसूदन यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, शेख रमजान, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नू मलैया, अजय सैनी, अमृत बिंदु डेरिया, गुलाम हैदर, रश्मि दीक्षित, युँका नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, कुलदीप राठौर, बबलू राठौर, संतोष तोमर, सूरज तिवारी, अमित खत्री, रिज़वान खान, लता माधव , विजेंद्र राजपूत, विजय वर्मा, राजेंद्र दोहरे, सुनील चौहान, शेख पप्पू, मुकुल गुप्ता, शैलेंद तोमर, मोहन वैध, सलीम खान, आयुष्मान अवस्थी, विशाल प्रधान, अफराज़ खान, अलमास खान, रामगोपाल मालवीय, ऋतिक चौहान, कन्हैया गोस्वामी, नारायण गौर, रफत जहां सिद्दीक, अतुल तिवारी, विनीता बस्तरवार, सुशील बस्तरवार, नसीम खान, नेहा चावरे, गजानन तिवारी, पंकज राठौर, अनूप गंचले, मुन्ना सिद्दीक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, सोनू बकोरिया, चंद्रकांत बहारे, पहलाद आठनरे, चंदू दुबे, अर्जुन कुचबंदिया आदि उपस्तिथ रहे।

