
नर्मदापुरम / दिनांक 08/01/2026 को फरियादी रामदास पिता मूरत सिंह बारवे उम्र 37 साल निवासी बाबड़िया भाऊ ने शिवपुर थाना में रिपोर्ट कराई कि दिनांक 08/01/2026 को दोपहर करीब सवा तीन बजे मैं अपने साले राजेंद्र पवार की मोटर साइकल हीरो स्प्लेंडर काले रंग की क्र MP05 ZA 9014 लेकर राजेंद्र प्रसाद तवर के खेत मे पानी देने गया था। मैंने मोटर साइकल राजेंद्र प्रसाद के खेत के पास फरीदपुर रोड बाबड़िया भाऊ पर खड़ी कर पानी देने खेत मे चला गया था जब दोपहर करीब 04/00 बजे वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहा नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर साइकल हीरो स्प्लेंडर काले रंग की क्र MP05 ZA 9014 चोरी कर ले गया है। मैंने और मेरे साले राजेंद्र ने मोटर साइकल की तलाश आस पास के गाँव मे किया पता नहीं चलने पर दिनांक 15/01/2026 को रिपोर्ट करने आया हूं। रिपोर्ट पर थाना शिवपुर में अपराध क्र. 12/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तलाशी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का जिसका नाम प्रदीप उर्फ अजय ग्राम चापड़ाग्रहण के पास मोटर सायकल बेचने के लिए घूम रहा हैं। जिसे मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करके अभिरक्षा मे लिया गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय केवट पिता नंदकिशोर माणिक उम्र 25 साल निवासी ग्राम बासनिया कला हाल स्टेट बैंक कालोनी सिवनी मालवा का रहना बताया। पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया कि मैंने और मेरे दोस्त अमन बाडीवा पिता अमरलाल बाडीबा उम्र 19 साल निवासी ग्राम जाट गुराडिया ने मिलकर ग्राम बाबडिया भाऊ से एक काले रंग की स्पलेन्डर मोटर सायकल क्र MP05 ZA 9014 चोरी करने पश्चात नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी। जिसे आरोपी के बताये स्थान से मोटर सायकल व नंबर प्लेट जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवपुर उनि विवेक यादव, हेड कॉस्टेबल विशाल भदौरिया, प्र. आर. रविन्द्र यादव, आर. पवन तिवारी, आर. विवेक तिवारी, आर. ओमप्रकाश जाट, आर. राहुल लखोरे, आर. दीपक प्रजापति, चालक आर विष्णु सनकत एवं महिला आर. प्रीति चौहान की रही हैं।

