
नर्मदापुरम / अयोध्यावासी वैश्य समाज की सुषमा गुप्ता ने बताया कि महिलाएँ हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम को संक्रांति पर मनाती हैं। क्योंकि सूर्य उत्तरारायण होता है जो शुभता और नई शुरुआत का प्रतीक है। विवाहित महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सौभाग्यपति की लंबी आयु परिवार की समृद्धि की कामना करती है। यह त्यौहार रिश्तों में मिठास और सामाजिक सौहार्द बढ़ाता है, जिससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं। हल्दी कुमकुम का यह त्यौहार अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता महिला मण्डल द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, शांति गुप्ता, काजल गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, कल्पना, सुरेखा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, रूपा गुप्ता, शरद गुप्ता, अवनि गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सोनाली गुप्ता आदि शामिल हुई।

