नर्मदापुरम / महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं भागीरथ पुरा इंदौर में दूषित जल से हुई मोंतो को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम एवं ग्रामीण ब्लॉक कमेटी नर्मदापुरम के द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार को भागीरथपुरा इंदौर की घटना व पानी की गुणवत्ता के आंकड़ों को लेकर एवं महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के विरोध में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक स्थान महात्मा गांधी प्रतिमा जिला चिकित्सालय के सामने नर्मदापुरम मे जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी कांग्रेस जनों की उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

