

नर्मदापुरम / शुक्रवार को माखन नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर ज़ब मुख्यमंत्री से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने शांतिपूर्ण तरीके से भेंट करना चाहा। परंतु शासन प्रशासन ने इस विरोध मानते हुए, उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया एवं उन सब कांग्रेस कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने जिला एसपी से बात की एवं कांग्रेस जनों को छोड़ने की मांग की। गिरफ्तार किए जाने वाले कांग्रेस जनों में प्रमुख रूप से माखन नगर अध्यक्ष संजय गिल्ला, सोहागपुर नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमृत बिंदु डेरिया, शैलेंद्र दुबे, सुमित डेरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव सुरेखा शाह, सोहागपुर नगर अध्यक्ष प्रशांत जैसवाल, ऋषभ दीक्षित, अर्पित तिवारी, अजय ठाकुर, अरविंद सिंह, देवांशु शर्मा, जाहिद खान, माखन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत मोनू यादव को थाने ले जाया गया।

