
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दोपहर 1 बजे श्री राम जानकी मंदिर सेठानी घाट में प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समाज में सेवा, समरसता एवं धार्मिक संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, कैलाश दायमा, दिनेश कीर, ब्रज पालीवाल, रोहित शर्मा, महेंद्र मेषकर, तिवारी, राजा चौकसे, पीयूष आगोन एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

