
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम के तत्वावधान में नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ग्राम महुआढाना में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को लड्डू एवं धानी साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पटवारे, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मध्य प्रदेश एवं श्रीमती लक्ष्मी पटवारे उपस्थित रहीं। वहीं परामर्शदाता के रूप में श्रीमती श्यामा रघुवंशी शामिल हुए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता श्रीमती शोभा कासदे तथा लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में मकर संक्रांति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

