
नर्मदापुरम / विश्व सहायता दिवस पर स्थानीय राठौर समाज ने सहायता राशि देकर परिजन को संबल प्रदान किया। राठौर समाज के जिलाध्यक्ष सुनील राठौर ने बताया कि राठौर समाज नर्मदापुरम् द्वारा ग्वालियर कि गरीब बिटिया गुनगुन राठौर ब्रेनकैंसर से पीड़ित थी। जिसे समाज द्वारा 12,250 रुपए सहायता दी गई। राठौर समाज जिला अध्यक्ष सुनील रामगोपाल ने बताया कि पीड़ित मानव सेवा के लिए अधिक से अधिक समाज के लोग आगे आएं और ब्रेन कैंसर से पीड़ित उक्त बिटिया की खुले हाथों से आर्थिक सहायता करें, जिससे वह अपना उपचार अच्छे से करा सके एवं जल्द स्वस्थ हो।

