

नर्मदापुरम / प्रत्येक गुरूवार को नपा में होने वाली जनसुनवाई आज कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी द्वारा की गई। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण कराया। कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर जनसुनवाई की गई। जिसमें 5-6 साफ सफाई, जल निकासी सहित राशन कार्ड से नाम समर्पण के आवेदन पर सुनवाई की गई। जिसमें सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण करा दिया गया।

