

सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान नर्मदा पुरम के अंतर्गत विकासखंड सिवनी मालवा के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सत्र 2025-26 में अध्यनरत विद्यार्थियों का राज्य के अंतर्गत उच्च शैक्षणिक संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट भोपाल एवं नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फैशन टेक्नोलॉजी भोपाल का 137 छात्र-छात्राओं ने सहायक संचालक शिक्षा योगेश मनोहरे तथा नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार पाटिल के मार्गदर्शन में भ्रमण किया। इसमें संस्था के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्यनरत छात्र छात्रों का चयन सत्र में सर्वाधिक उपस्थित कक्षा दसवीं में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भ्रमण हेतु पात्र पाया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी भारत का अग्रणी फैशन शिक्षा डिजाइन प्रबंधन और प्रौद्योगिकी संस्थान बैरागढ़ भोपाल में छात्र-छात्राओं ने भ्रमण कर निफ्टी की प्रवेश प्रक्रिया शिक्षक कोर्स एवं डिग्री संबंधी जानकारी लेते हुए विभिन्न प्रकार की सामग्री जो डिजाइन की जाती है उसे देखा और समझा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा की छात्रा टीना कुशवाहा द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव के बारे में बताया कि हमें बहुत ही ज्ञान उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई है।

