
सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार वर्ष 2022- 2023 से सत्र 2025- 26 तक के खाते एमपी टास्क पोर्टल पर स्वीकृत किया जाना एवं सैंक्शन किए जाने के संबंध में विकासखंड स्तरीय छात्रवृत्ति समिति की बैठक शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में समस्त संकुल प्राचार्य की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि आज स्वीकृति योग्य एमपी टास्क के सभी पात्र विद्यार्थियों को स्वीकृत कर एक्सेल फॉर्मेट में सूची देवें कि कितने कितने स्वीकृत किए गए तथा जो स्वीकृत नहीं हो रहे हैं, उनके कारण सहित सूची एक्सेल शीट में दें, 3.0 पर विद्यार्थियों के जो खाते अपडेट नहीं हुए हैं, उनकी भी सूची कारण सहित दें कि यह किस कारण से अपडेट नहीं हुए हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एलएन प्रजापति ने सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया कि समय के छात्रवृत्ति 3.0 एवं एमपी टास्क छात्रवृत्ति के प्रकरण तत्काल ही हल किए जाएं। जिन छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल पंजीयन नहीं हुआ है। उनका प्रोफाइल पंजीयन शीघ्र ही कराया जाए, यदि आधार कार्ड अपडेट नहीं है, या समग्र आईडी में नाम, पिता का नाम जन्मतिथि या मोबाइल नंबर गलत अंकित किया गया है, तो तत्काल ही रोजगार सहायक से सुधार कराया जाए जिन छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। उनके प्रकरण लोक सेवा केंद्र में जमा किया जाए। कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवाड़ा एवं बानापुरा में सबसे अधिक पेंडेंसी है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस में कार्य पूर्ण करें। बैठक में सहायक संचालक योगेश मनोहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी, समस्त प्राचार्य हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी, बीआरसी संगीता यादव, बीएसी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

