
इटारसी / पुरानी इटारसी के “मधुकर बस्ती” में स्थित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मधुकर बस्ती पुरानी इटारसी वार्ड क्रमांक 02 के सभी निवासी मिल कर भव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे है। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल राजपूत जो कि इटारसी नगर पालिका में उपाध्यक्ष हैं। श्री राजपूत ने बताया कि हमारे ईष्ट भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर की स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 22 जनवरी 2026 को मिलन गार्डन पुरानी इटारसी में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा, जिसमें शहर के सभी जनप्रतिनिधियों सहित आमजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सचिव रूपेश शर्मा ने बताया कि सकल हिन्दू समाज द्वारा देश भर में हिंदू सम्मेलन के आयोजन किए जा रहें हैं, इसी तारतम्य में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रभारी मनोहर तिवारी, संयोजक ममता सोनी, सहसंयोजक क्षमा चांवरे, कमलाशंकर वाजपेयी, रामदास कहार,अमित सोनी, संतोष सिंह, राम बाबू, अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने घर घर पहुंच कर लोगों को आमंत्रित किया।

