
नर्मदापुरम / शासकीय विधि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता, विशेषकर मूटिंग एवं एडवोकेसी से संबंधित कौशल का विकास करना था। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय पाठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह तथा अधिवक्ता आनंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने मूट कोर्ट अभ्यास, प्रभावी बहस की तकनीक, वकालतनामा, पेशेवर आचरण एवं न्यायालयीन व्यवहारिकताओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री नबीला कुरैशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मूट कोर्ट रूम में प्रसिद्ध नानावती प्रकरण का विधिवत विचारण प्रस्तुत किया गया, जिसमें अभियोजन एवं प्रतिरक्षा पक्ष की भूमिका निभाते हुए तर्कपूर्ण बहस की गई। यह प्रस्तुति विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाली रही। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रणाम पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा राजदीप सिंह भदौरिया द्वारा प्रस्तुत की गई। अंत में डॉ. महेंद्र कुमार पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

