नर्मदापुरम / सोहागपुर के आंगनबाड़ी केंद्र सुभाष वार्ड क्रमांक 2 सुभाष वार्ड में परख कार्यक्रम के तहत विगत दिनों से तहसीलदार नीरू जैन द्वारा विजिट किया जा रहा है। इस बार विजिट के दौरान उन्होंने बच्चों को आंगनबाड़ी में खेलने के लिए खिलौने और हैंड रुमाल वितरण किया। इस दौरान तहसीलदार नीरू जैन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा अहिरवार, सुनीता अहिरवार एवं वार्ड के हितग्राही व महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यकर्ता द्वारा तहसीलदार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

