
नर्मदापुरम / ग्वाल घाट गोलघाट पर ग्वाल नर्मदा सेना ने स्वच्छता अभियान चलाया एवं अन्य दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को पॉलिथीन साबुन, सेमपु यूज न करने का संदेश दिया एवं समस्त देश वासी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष मोहन यादव, संरक्षक धनराज यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनील पप्पू यादव, ललित मोहन यादव, शैलेंद्र यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र यादव, सुनील यादव, तुकाराम यादव मौजूद रहे।

