
नर्मदापुरम / मकर संक्रांति के पावन अवसर पर युवा संस्कार संस्था ने अपनी 28 वर्षों की सेवा परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी विशाल खिचड़ी वितरण का आयोजन किया। संस्था अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू (गिन्नी कंपाउंड) के नेतृत्व में 15 जनवरी को यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री साहू ने बताया कि संस्था पिछले 28 सालों से लगातार यह सेवा कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सभी मित्रों एवं सहयोगियों ने तन-मन-धन से समर्पित होकर सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. अतुल सेठा, मुकेश श्रीवास्तव, गौरव सेठ, सुमित सिंह, राजकुमार महोबिया, संजय मीणा, राजेश साहू, अनिल पटेल, शैलेश मीणा, राहुल शर्मा, अरुण जोशी, अभिनव सेठ, धनराज मालवीय, अंकित नासिक्कार, राजेंद्र दुबे, विजय तलरेजा, प्रशांत गौड़, सचिन साहू, राहुल साहू कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने गर्मागर्म खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में समस्त कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

