नर्मदापुरम / कमिश्नर कॉलोनी जहां पर पूरे शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी निवास करते हैं इसके बावजूद भी उनकी भी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है। कमिश्नर कॉलोनी में एसडीएम प्रियंका भलावी के आवास के पीछे वाले वाली लाइन में एक कार के नीचे एक डॉग मर गया है, जिसकी बदबू से लोग परेशान है। जब निवासियों को बदबू ज्यादा आने लगी तो उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से संपर्क कर बताया तो उन्होंने टालम टोली कर दिया। स्वच्छता की दृष्टि से जब कोई जानवर मर जाता है तो नगर पालिका की पहली प्राथमिकता होती है कि सूचना मिलते ही उस मृत जानवर को शहर की सीमा से बाहर किया जाए अन्यथा बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से कॉलोनी की साफ सफाई भी नहीं हो रही है।

