
नर्मदापुरम / ए एस आई गणेश राय ने बताया कि गत रात्रि थाना सोहागपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 01 व्यक्ति घायल हुए हैं, पहली घटना में अनिल पटेल निवासी बमौरी की रिपोर्ट पर की बमौरी के राजू पटेल से सूचना प्राप्त होने पर कि आपका भांजा अरविंद पटेल एवं भतीजा राजकुमार पटेल का गुलौन मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। तब अनिल पटेल के द्वारा जाकर देखा अरविंद पटेल एवं राजकुमार पटेल एक्सीडेंट में घायल होकर नीचे पड़े हुए थे। एक्सीडेंट करने वाली कार स्विफ्ट MP04 ZG 8559 के चालक के द्वारा अरविंद पटेल एवं रमेश पटेल को टक्कर मारकर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया है। दोनों को अस्पताल सोहागपुर लेकर आए जहां डॉक्टरों के द्वारा अरविंद एवं राजकुमार को मृत घोषित किया। वहीं दूसरी घटना में सुबह करीबन 4:00 बजे कपिल पिता राकेश दीवान कुचबंदिया उम्र 37 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया जो अपने दोस्त के साथ बाबई से मोटर साइकिल से गमी के कार्यक्रम के पश्चात देर रात्रि पिपरिया के लिए निकले थे। माखन नगर से पिपरिया आते समय सेंट पैट्रिक स्कूल एवं चीचली पुलिया के बीच एक्सीडेंट हो गया। जिसमें कपिल की मृत्यु हो गई, एक्सीडेंट का कारण अभी अज्ञात है। दोनों प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। वहीं तीसरी घटना में संदीप धुर्वे पिता गोपाल धुर्वे निवासी छेड़का सोहागपुर उम्र 22 वर्ष जो रात्रि में सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल आए थे, अधिक चोट होने से जिला अस्पताल नर्मदापुरम रवाना किया गया है। सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि सोहागपुर पुलिस की सभी आमजन से अपील की है कि आमजन दोपहिया चार पहिया वाहन चलाते समय तेज रफ्तार पर रोक हो, नशा करके वाहन न चलाएं, हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, रात्रि के समय दो पहिया वाहन से लंबे सफर को रोकें, लंबी दूरी का सफर करने के लिए कुशल चालक साथ में रहे तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। थाना क्षेत्र के संभावित दुर्घटना क्षेत्र रानी पिपरिया, लांझा बंहौरी, चीचली पुलिया आदि जगहों पर अपने वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाएं, सावधानी में ही सुरक्षा है। जबकि कुछ दिन पहले दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस विभाग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया है।

