नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन की दिशा में एसपीएम एसपीएम नर्मदापुरम को 6000 मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता की नई पेपर मशीन की सौगात मिलने के उपलक्ष्य में BMS यूनियन के द्वारा समस्त कर्मचारियों की ओर से विजय रंजन सिंह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD), SPMCIL एवं इकाई प्रमुख वेकटेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एवं अमित कुमार, अपर महाप्रबंधक को बधाई एवं आभार प्रस्तुत किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रबंधन के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस नई आधुनिक पेपर मशीन की स्थापना होने से एसपीएम में विभिन्न मूल्य वर्ग के बैंक नोट पेपर एवं स्टाम्प पेपर, पासपोर्ट पेपर, ऑल ओवर अशोका पिल्लर पेपर का गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन होगा। आधुनिक मशीन की उत्पादन क्षमता अधिक होने से संस्थान के वार्षिक उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे देश की मांग की आपूर्ति होगी। साथ ही उत्पादन लागत मे भी कम होगी, जिससे प्रत्यक्ष रूप से निगम को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा ।

