



नर्मदापुरम / 13 मध्यप्रदेश बटालियन नर्मदापुरम में कैंप कमांडेंट कर्नल एस पी सिंह के दिशा निर्देश में चल रहे एनुअल ट्रेनिंग कैंप 13 मध्यप्रदेश बटालियन प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कैंप में स्कूल एवं कॉलेज के 354 एनसीसी केडिट्स शामिल हुए।जिसमें सीनियर डिविजन , सीनियर विंग, जूनियर डिविजन, जूनियर विंग की एनसीसी केडिट्स शामिल हुए हैं। दस दिवस का ये कैंप 5 जनवरी 26 से शुरू हुआ था जो वुधवार 14 जनवरी 26 को एनसीसी केडिट्स द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति, भारतीय संस्कृति, धार्मिक गानों, भजनों, नृत्य से सबका मन मोह लेने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस कैंप में केडिट्स ने कैंप में सिखलाई हर गतिविधियों में बढ़ चढकर हिस्सा लिया। कैंप कमांडेंट ने केडिट्स को इस अनुशासन को अपने जीवन में सदा बनाए रखने के लिए कहा। कैंप समापन कार्यक्रम में विशेष रूप से अदिति सिंह, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट विवेक सिंह, लेप्टिनेंट एल एन मालवीय, सेकेंड आफिसर जी आर कापसे , विजय प्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर आफिसर यास्मीन खान , कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, सूबेदार मेजर वी सी तिलक, सूबेदार राजवीर, महावीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वी एच एम पुरन मिश्रा, सत्य देव सिंह, महावीर सिंह, हवलदार भंवर लाल, सत्यदेव सिंह, लोकेश कुमार, घमंडा राम, अजीत सिंह, सचिन कुमार, नेमाराम, अर्जुन, विजय कुमार, महावीर सिंह, नायक सुशील कुमार , नवीन श्योराण आदि उपस्थित थे।

