
नर्मदापुरम / गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन विगत दिवस 11 जनवरी को किया गया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि युवक युवती परिचय सम्मेलन जल्द आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में जिले के सामाजिक वरिष्ठ समाज के बंधुओं को आमंत्रित किया गया है था। नगर सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश, पूर्व जिले के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद शर्मा ने बताया कि बैठक में परिचय सम्मेलन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इसमें समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए और कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हुआ।

