

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम क्षेत्रांतर्गत स्थित पतंग की दुकानों को चेक कर चाइनीज माँझे के विरुद्ध कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चाइनीज़ माँझे से होने वाली दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु चाइनीज माँझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा लागतर थाना कोतवाली नर्मदापुरम क्षेत्रांतर्गत पतंग-माँझे की दुकानों को चेक किया जा रहा है एवं आम जनता को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से चाइनीज़ माँझे का उपयोग नहीं किए जाने के संबंध मे जागरूक किया जा रहा है। आज दिनांक 14/01/2026 को पतंग-माँझे की दुकानों को चेक करते हुये पुलिस टीम द्वारा रॉयल मेडिकल* के सामने नर्मदापुरम मे देवेंद्र पिता मुन्नालाल कहार उम्र 24 वर्ष नि. पिलिखंती नर्मदापुरम की दुकान को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त दुकान में 01 गुच्छा चाइनीज माँझा मिलने से देवेंद्र पिता मुन्नालाल काहर उम्र 24 वर्ष नि. पीली खंती नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध धारा 223(बी) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

