

नर्मदापुरम / क्रांतिकारी किसान मजदूर संघ द्वारा संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। किसानों की मुख्य मांगे है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), बीज अधिनियम (साँड बिल) 2025, सम्पूर्ण कर्ज माफी, कृषि कार्य के लिए विद्युत प्रदाय में अनेको कमिया और विद्युत कंपनियों द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। खाद की उपलब्धता में कमी एवं वितरण व्यवस्था में विसंगती । कृषि उपज मंडियों में खरीदी, तुलाई, भुगतान आदि व्यवस्थाओं में सुधार हो । भूमि अधिग्रहण कानून पूर्वत् 2013 लागू किया जाये, फसल बीमा योजना में व्यापक बदलाव, बेसहारा पशुओं के लिए गोअभ्यारण बनाया जाये। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान एक यात्रा निकलेंगे और किसानों के हस्ताक्षर कर एक पत्र प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। देशभर के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर देश भर के किसान आंदोलन करेंगे। 5 फरवरी से देश भर में यात्रा निकाली जाएगी, यात्रा 5 फरवरी से कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी यात्रा का समापन 19 मार्च को होगा । अगर इसके बाद भी हमारी जायज मांगों को नहीं माना गया तो आगे किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष रामेश्वर मीना, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन पटैल, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, युवा जिलाध्यक्ष संतोष नागर, ब्लाक अध्यक्ष मोनू चौहान, बृजेश चौरे, मोहनीश राजपूत, संतोष राजपूत, करीम बेग, अर्जुन पटेल, जिला प्रवक्ता केशव साहू, श्रवण चौर उपस्थित रहे।

