

नर्मदापुरम / क्षत्रिय राठौर युवा सेना का परिचय-मिलन समारोह नर्मदापुरम भोपाल रोड स्थित फीलगुड मैरिज गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष किशोर राठौर (खिरकिया) की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि के रूप में सुनील श्रीराम राठौर, नितेश राठौर भोपाल, रविन्द्र राठौर बैतूल, बंशी राठौर, सुरेश राठौर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दीप्ति राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर राठौर ने जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए जिलाध्यक्ष दीप्ति राठौर को बधाई दी और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया एवं समाज की तहसील इकाइयों के गठन के लिए मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील राठौर ने अपने उदबोधन में राठौर समाज की राजनैतिक स्थिति, छोटे होते परिवारों की चुनोतियों, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की। बैतूल से पधारे रविन्द्र राठौर ने ‘नेशनल हेल्प-डे’ मनाने के स्वयं सुझाव पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीप्ति राठौर ने स्वागत भाषण देते हुए समाज की एकता और संगठन के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया एवं महिलाओं से आह्वान किया कि समाज की बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाना चाहिए। सामाजिक बंधुओं ने राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर पुष्पार्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी देवेंद्र राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में नवीन पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार राठौर, बंसी राठौर, सुरेश राठौर, ओमप्रकाश राठौर, गोलू राठौर, गणेश राठौर, अजय राठौर, जगदीश राठौर, घनश्याम राठौर, राजू राठौर, संजय राठौर, विनय राठौर, श्रीमती दीप्ति राठौर, श्रीमती भावना राठौर, श्रीमती क्षमा राठौर, श्रीमती ज्योति राठौर, श्रीमती शालू राठौर, श्रीमती प्रिया राठौर, विजय राठौर (गुड फील गार्डन) उपाध्यक्ष, संतोष राठौर उपाध्यक्ष, नरेश राठौर महामंत्री, श्रीमती पूनम राठौर महामंत्री, लोकेश राठोर मंत्री, प्रशांत राठोर मंत्री, अजय राठौर मंत्री, कुनाल राठौर मंत्री, पवन राठौर मंत्री, श्रीमति पूजा राठौर कोषाध्यक्ष, क्षत्रिय राठौर युवा सेना सदस्य जगदीश राठौर, राजेश राठौर, मनोज राठौर, अमन राठौर, हेमंत राठौर, हितेश राठौर, भारती राठौर, ट्विंकल राठौर, प्रीति राठौर, संगीता राठौर , सलोनी राठौर, खुशबू राठोर एवं अनेक युवा उपस्थित रहे।

