
नर्मदापुरम / माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 15 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखननगर आगमन हो रहा था। उक्त कार्यक्रम के दिन का बदलाव हुआ है। अब 15 जनवरी के स्थान पर 16 जनवरी हो गई है एवं समय यथावत रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनो को 1500रू. राशि का वितरण एवं संपूर्ण नर्मदापुरम जिले सहित विधानसभा सोहागपुर के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया जायेगा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक आमसभा को भी संबोधित करेगें। संशोधित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 16 जनवरी दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे सभा स्थल हाईस्कूल मैदान पुलिस थाने के बाजू में माखननगर। उक्त जानकारी श्रीमति प्रीति शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

