

नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 13 जनवरी को वार्ड नंबर 8 के केंद्र क्रमांक 20,21,22 में सामूहिक रूप में मंगल दिवस गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें वार्ड की 4 गर्भवती माताओं की गोद भराई की है। साथ ही उनको प्रसव पूर्व की तैयारी एवं उचित खानपान, आयरन, कैल्शियम, प्रसव के तुरंत बाद स्तनपान, संस्थागत प्रसव की समझाइश दी गई। कार्यक्रम वार्ड की सभी गर्भवतियों को आमंत्रित किया गया। इसी के साथ ही वार्ड की प्रतिष्ठित सामाजिक प्रतिनिधि श्रीमती शारदा जैन द्वारा आंगनवाड़ियों के बच्चों हेतु स्लेट एवं चाक प्रदान की गईं । कार्यक्रम में श्रीमती शारदा जैन, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, स्वास्थ विभाग ANM श्रीमती शेख सलमा, कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा पटेल, श्रीमती शहनाज खान, सुश्री शबनम बानो, सहायिका श्रीमती सरोज रैकवार एवं वार्ड के हितग्राही एवं आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

