
नर्मदापुरम / स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर जन अभियान परिषद की नवांकुर चयनित संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के युवा संगीत साधकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य राम परसाई एवं अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने स्वामी जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार युवा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम के माध्यम से समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था परिवार के आदित्य परसाई, सक्षम पाठक, मयंक ब्यास, वैभव व्यास, गरिमा व्यास, यश मालवीय, हेमंत वर्मा, सुधीर रोघे सहित संस्था के समस्त सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन आदित्य परसाई द्वारा किया गया।

