

नर्मदापुरम / जिला पुलिस द्वारा दिनांक 15/01/26 दिन गुरुवार को तहसील ग्राउंड माखननगर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अवसर पर शहर में यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के दौरान सुचारु एवं सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए दिनांक 15/01/26 दिन गुरुवार को प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा एवं मुख्य मार्ग पर मुख्यमंत्री के आवागमन अथवा रोड शो के दौरान यातायात कुछ देर के लिए रोका जाएगा। आम नागरिकों से पुलिस ने अनुरोध किया कि कार्यक्रम के दौरान वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले हितग्राहियों और अन्य जनों के लिए निम्नलिखित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
1. पिपरिया सोहागपुर तरफ से आने वाले वाहनो के लिए- सुमित्रा पब्लिक स्कूल माखननगर।
2. नर्मदापुरम तरफ से आने वाले वाहनों के लिए – अनाज मंडी माखननगर।
3. बागरा तवा रोड तरफ से आने वाले वाहनो के लिए- मंगलदीप मैरिज गार्डन बागरा रोड माखननगर।
4. वैकल्पिक पार्किंग – आरी रोड पर अतिरिक्त पार्किंग की आवश्यकता होने पर उपयोग हेतु।
हेलीपेड से सिरवाड़ रोड होते हुए माखन लाल चतुर्वेदी की प्रतिमा स्थल तक एवं यहां से कार्यक्रम स्थल तक मुख्य मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी और अनधिकृत रूप से इन मार्गों पर वाहन पार्क करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं मार्ग से वाहनों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
आपातकालीन सेवाओं विशेषकर मरीजों को ले जा रहे एम्बुलेंस का आवागमन सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित मार्गों पर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जावेगी।
कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे शासकीय वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल के सामने MPEB परिसर में होगी।
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जनसामान्य से सहयोग की अपील की गईं कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो ।

