

नर्मदापुरम / मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय भोपाल पहुंचे और उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी से प्रातः मुलाकात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने नर्मदापुरम जिले की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की एवं जानकारी दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला अध्यक्ष के बीच में प्रमुख रूप से जिले में शेष रहे ब्लॉक अध्यक्ष, शहर में शेष रहे नगर अध्यक्ष की नियुक्ति, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत में कांग्रेस की पंचायत कमेटी का गठन, सेक्टर मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति, शहर में वार्ड कमेटी का गठन एवं अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चाएं हुई। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर देगी। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

