
नर्मदापुरम / शहर के सराफा चौक स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान, लल्ला ज्वेलर्स संचालक के पुत्र सोनू सोनी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। अब केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले के तार जुड़ने के बाद की गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई है, जिससे शहर के व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की एक वारदात हुई थी। इस मामले की पड़ताल कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने जब संदेहियों को पकड़ा, तो नर्मदापुरम निवासी दो शातिर संतोष कहार जो नर्मदापुरम सेठ गुरु प्रसाद निवासी चोर है जो भोपाल में चोरी जो करते थे जो उनसे मिला हुआ था। एक अन्य चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि चोरों ने भोपाल से चोरी किए गए सोने के जेवरातों को सुरक्षित ठिकाने लगाने के लिए सोनू सोनी लल्ला ज्वेलर्स को बेचा और सोनू सोनी ने पंकज सोनी ने इसको गलाने के लिए दिया।
*पुलिस की कार्रवाई, दर्ज किया केस*
क्राइम ब्रांच ने जब चोरों की निशानदेही पर कड़ियां जोड़ी तो जांच की सुई सीधे लल्ला ज्वेलर्स तक जा पहुंची। पुलिस ने रविवार को स्थानीय सराफा बाजार में दबिश दी और चोरी का माल खरीदने के संदेह में व्यापारी के पुत्र सोनू सोनी को धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उक्त व्यापारी द्वारा पहले भी इस तरह का संदिग्ध सोना खरीदा गया है, पुलिस जांच कर रही है।

