
नर्मदापुरम / शहर के रसूलिया क्षेत्र के मारूति नगर डबल फाटक हुंडई शोरूम के बाजू में शासकीय भूमि पर बोर खोदा गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने नोटिस देने की बात कही थी लेकिन अब तक नोटिस नहीं दिया गया और ना ही कार्यवाही हुई। इसको लेकर अब लोग परेशान है और अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मारुति नगर निवासी प्रीती खरे उन्हें बताया कि उनके घर के सामने बिजली विभाग के विजय शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा जो कि रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, उन्होंने सरकारी जगह और घर के सामने बिल्कुल सामने ही है रोड के बीचों बीच बोर खोद दिया है जो कि नियम के विरुद्ध है। बीच सड़क पर बोर खोदने की अभिषेक शर्मा द्वारा कोई भी अनुमति न तो नगर पालिका से ली है और न ही एस.डी.एम. कार्यालय से ली गई । बिना परमिशन के नियम को ताक पर रखकर सरकारी रास्ते पर बोर खोदा जा रहा है। सरकारी रोड पर पेयजल की पाईप लाईन भी नगर पालिका द्वारा डाली गई है इसके बावजूद भी बिना अनुमति के बोर खोदा गया श्रीमती प्रीति खरे का कहना था कि इस संबंध में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक पत्र भी लिखा है। इसके साथ ही कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार को भी इससे अवगत करा दिया है। प्रीती खरे का कहना है कि अभिषेक शर्मा जो की रेलवे का कर्मचारी है धौंस दिखा रहे हैं। अभिषेक का कहना है कि उनका भाई आशीष शर्मा कलेक्ट्रेट में नौकरी करता है इसलिए शिकायत कर दो हमारा कुछ नहीं हो सकता। इस मामले में श्रीमती खरे का कहना है कि प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्यवाही करना चाहिए।

