
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 12 जनवरी 2026 को युवा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ क्रीड़ा विभाग एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार, विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रागिनी सिकरवार ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। मां सरस्वती की पूजन दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष पुष्प, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का सफल क्रियान्वयन किया गया। कुमारी सृष्टि जैन एवं मीरा चौहान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत है वर्तमान युग में विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता विवेकानंद जी के विचार अत्यंत प्रासंगिक है उनके विचार युवा केंद्रित, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है स्वामी विवेकानंद के संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर और विश्व बंधुत्व की भावना से भरते हैं युवा शक्ति अपनी क्षमता पहचाने निडर बन और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित हो क्योंकि विवेकानंद जी ने कहा है कि तुम स्वयं अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं करोगे तो कोई और तुम्हें अपने लक्ष्य में सम्मिलित कर लेगा। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. श्रुति गोखले गीता प्रशिक्षक के रूप में अत्यंत तन्मयता से अपना सहयोग प्रदान कर रही है एवं छात्राओं को गीता सीखने के लिए सतत प्रेरित कर रही है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ भारती दुबे ने आभार प्रदान किया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रन फॉर स्वदेश के लिए मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। युवा दिवस के अवसर पर गीता परिवार मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कैलाश सोनी एवं सदस्य चंद्रशेखर सोनी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखा कर एवं उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगो से अवगत कराया गया। इस अवसर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. संध्या राय, डॉ. आरबी शाह , डॉ. सी एस राज, डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. वैशाली लाल, आर के चौकीकर, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. डॉक्टर मनीशा बागमारे, डॉ. देवहुती खंडाइत, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. घनश्याम डेहरिया, अजय तिवारी, डॉ. रफीक अली, धीरज खातरकर, श्रीमती प्रीति ठाकुर, श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. चेतना बोरीवाल, डॉ. वंदना, श्रीमती आभा वाधवा महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

