
नर्मदापुरम / सोमवार को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि योजनाओं में एक ही परिवार का नाम क्यों। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, जनजातीय और पिछड़े वर्ग के परिवारों को सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जी राम जी योजना का नया ढांचा तैयार किया है। यह योजना शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी पर आधारित महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप है। जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिन की जगह प्रतिवर्ष 125 दिन का रोजगार मिलेगा। वहीं वन क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा, जिससे उन्हें कुल 150 दिन तक काम मिलेगा। इस दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक ठा. विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नपाध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित माहला सहित जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

