
पिपरिया / प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत भूरा भगत आयोजन समिति पिपरिया के सदस्यों द्वारा छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत जुन्नारदेव के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा में विराजमान कतिया समाज के आराध्य देव एवं देवों के देव आदि महादेव के परम भक्त संत भूरा भगत महाराज के पावन धाम सांगाखेड़ा में रविवार को भंडारा कार्यक्रम एवं नववर्ष मिलन सामारोह का आयोजन कराया। जिसमें कतिया समाज के विभिन्न प्रांतों से एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामाजिक जन भंडारा एवं नव वर्ष मिलन सामारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पधारें। सर्वप्रथम समिति सदस्यों ने संत भूरा भगत महाराज की पूजा अर्चना कर सिंदूर एवं जनेऊ वस्त्र धारण कराएं तत्पश्चात संत भूरा भगत महाराज की आरती की एवं भोग लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद भूरा भगत धाम में पधारे विभिन्न प्रांतो के सामाजिक बंधुओ ने नव वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर उनके मंगल मय जीवन की कामना की। इस अवसर पर खंडवा से पधारे गोविंद प्रसाद नागवंशी, छिंदवाड़ा से पधारे वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोहर आरसे ने सामाजिक उत्थान एवं नए नवाचार के संबंध में संक्षिप्त में अपने विचार रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य राकेश पगारे,राजेश कुमार ग्यारसे,विनोद नागौत्रा (गुड्डू भैया), गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी, योगेश दत्त नाग, रविशंकर आम्रवंशी, योगेश नागवंशी, दिनेश ढाकरिया, पूरन नागवंशी, हरि गोपाल बेलवंशी, देवेन्द्र राज, पचमढ़ी समिति सदस्य डोरीलाल बेलवंशी, प्रकाश बान, बंन्टी नागवंशी, रमाकांत नागवंशी का सराहनीय योगदान रहा। सभी के प्रति आभार प्रदर्शन कृष्ण गोपाल सूर्यवंशी ने समिति की तरफ से व्यक्त किया।

