माखननगर / स्वामी विवेकानंद जी 163 वी जन्मजयंती के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद माखन नगर द्वारा “युवा दिवस” मनाया गया, जिसमे स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमति नीता चौबे, नावँकुर संस्था संचालक मनीष चतुर्वेदी , एडवोकेट दीप सिंह यादव, मेंटर्स हर्ष तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा हर्ष तिवारी ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा स्वदेशी स्वामी विवेकानंद के प्रेरक मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं” को आत्मसात करने का आग्रह किया। दीप सिंह यादव ने कहा स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग की अपील की गई। मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 तक “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” के अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान एवं परिवार संपर्क जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा-संपन्न एवं संस्कारवान समाज का निर्माण, सामाजिक समरसता का संवर्धन, नागरिक सेवा भाव का विकास तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्र-छात्राएं, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हर्ष तिवारी द्वारा किया, कार्यक्रम में स्वदेशी की शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता रैली निकाली गई।

