नर्मदापुरम / सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 164 वीं वर्षगांठ पर नर्मदा महाविद्यालय से स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें कॉलेज विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और स्वदेशी के जयघोष लगाया ।स्वदेशी के नारों के साथ यह दौड़ प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नर्मदा महाविद्यालय पर ही समाप्त हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला सहसंयोजक संजय शर्मा ने स्वदेशी का महत्व छात्रों को बताया। स्वदेशी का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर इंद्र मोहन दुबे , साहिल तिलोनिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नर्मदा महाविद्यालय के प्राध्यापक मानकर ने भी मार्गदर्शन किया।

