
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटना को देखते हुई पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं वाहन चेकिंग करते हुए 04 मोटर सायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । दिनांक 12/01/2026 को थाना इटारसी के अपराध क्रं. 25/2026 धारा 303 (2) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ती गैरेज लाईन के पीछे 18 बंगला में मोटर सायकल बेचने की फिराक के घूम रहा है जो मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सिराज मोहम्मद उर्फ राजा पिता नियाज मोहम्मद उम्र 23 निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा का बताया। जिसके पास मोटर सायकल क्रमांक MPO5ZB1711 मिली जो कि थाने के अपराध क्रं, 25/2026 में चोरी गई थी। जिसे मय मोटर सायकल के थाना लाकर पुछताछ की गई। जिसने अन्य तीन मोटर सायकल क्रं. MPOSMV5738, MP05MU3602, MP05AD7463 चोरी करना बताया। जो थाना इटारसी के अपराध क्र.21/2026, 27/2026, 06/2026 में चोरी गई मोटर सायकल थी। जिन्हे आरोपी मोहम्मद उर्फ राजा ने जुनैद पिता सईद खान 35 साल निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा को बेचना बताया। जिससे उक्त 02 मोटर सायकल एवं शेष बची मोटर सायकल क्रं. MP05MU3602 जो अनावेदक जुनैद द्वारा काट दी गई थी, उस बाइक के पहिये व इंजन जप्त किये गये है। दोनो आरोपियो से चोरी की गई 04 मोटर सायकल कुल कीमत 01 लाख 83 हजार रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेंगा।
बरामद मशरूका का विवरण 1. अपराध क्र. 25/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP05ZB1711 TVS राईडर किमती 70,000 रूपये, 2. अपराध क्रे. 21/2026 में चोरी गई, मोटर सायकल क्रमांक MP05MV5738 पेशन प्रो कीमत 48,000 रूपये, 3. अपराध क्रं. 27/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP05MU3602 होंडा साईन के पहिये व इंजन कीमत 40,000 रूपये, 4. अपराध कं. 06/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP05AD7463 हीरो होंडा स्पलेंडर किमती 25,000 रूपये जप्त मशरूका 04 मोटर सायकल कुल किमती 01 लाख 83 हजार रूपये नाम आरोपीगण 1- मोहम्मद उर्फ राजा पिता नियाज मोहम्मद उम्र 23 निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम 2- जुनैद पिता सईद खान 35 साल निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम । इस कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सउनि शिवनाथ यादव, उनि अरविन्द बेले, सउनि रामराव उईके सउनि रामस्वरूप बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक संदीप अजनेरिया, आरक्षक शाकिर, आरक्षक अनिल पाल, आरक्षक राकेश मंडलोई, आरक्षक संदीप दुबले, आरक्षक चालक राजेश पंवार थाना इटारसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

