
नर्मदापुरम / स्थानीय गुप्ता ग्रांउड पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सांसद कप अंडर-19 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शांतिनिकेतन स्कूल नर्मदापुरम और जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी के बीच खेला गया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि जीनियस प्लेनेट स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। वही बल्लेबाजी करने आई शांतिनिकेतन स्कूल की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाएं । जिसमें सर्वाधिक 28 रन मुरली ने एवं 18 रन वासु ने बनाए। जीनियस प्लेनेट स्कूल की ओर से असद ने 2 विकेट, वंश ने 1 विकेट और आरुष ने 1 विकेट हासिल किए। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, जीनियस प्लेनेट स्कूल की टीम ने प्रणय के 51 और देव के 29 रनों की पारी की बदौलत मैच को 11 वे ओवर में 115 रनों का लक्ष्य मात्र 2 विकेट खो कर 8 विकेट से जीतने में सफलता प्राप्त की। शांतिनिकेतन स्कूल की ओर से मुरली ने 2 विकेट हासिल किए। मैच में दोनों स्कूल के स्टाफ एवं बच्चे मौजूद थे।

