

नर्मदापुरम / युग नायक स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में शासकीय हाई स्कूल साकेत में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा राय एवं समस्त शाला परिवार विद्यार्थी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती मृदुलता, पटेल विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, घनश्याम पटेल, रामाधार मालवीय सचिव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक चंद्र मोहन गौर के द्वारा किया गया।

