

नर्मदापुरम / सोमवार को बाबा मैरिज गार्डन माखन नगर एवं जनपद पंचायत कार्यालय में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने सोहागपूर विधानसभा अंतर्गत माखन नगर, आरी एवं सेमरी हरचंद 15 जनवरी को मख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने बैठक में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत, कार्यक्रम, मंच सज्जा, यातायात, पार्किंग, कार्यकर्ताओं की इयूटी एवं आम जनता की सविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।विधायक विजयपाल सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हए कहा कि मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माखन नगर आगमन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर है और डसे सफल बनाने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र की जनता की सहभागिता सनिश्चित की जाएगी और हम सब मिलकर अपने मंडल से अधिक से अधिक संख्या में पहंचकर लाडले मुख्यमंत्री का एक ऐतिहासिक स्वागत करे। बैठक में मंडल पदाधिकारी बथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बडी संख्या में उपस्थित रहे। सभी को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपते हए समय पर व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, माखन नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, सेमरी हरचंद मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय, निखिलेश चतुर्वेदी, बबली पारासर, सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, फूलचंद यादव, जनपद सदस्य उमेश यादव, राघव पटेल, मंगेश माहेश्वरी, सरपंच चेतन मीना सहित अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

